खबर के अनुसार ई-मेमो जेनरेट करने समेत 11 अलग-अलग ट्रैफिक अपराधों को पकड़ने के लिए मौजूदा कैमरों में नया सॉफ्टवेयर लगाया जाएगा। इस कैमरे की मदद से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर तुरंत एक्शन लेते हुए ई-चलान जारी कर दिया जायेगा।
वहीं, अगर कोई व्यक्ति गलत नंबर लगाकर वाहन चला रहा हैं तो इस कैमरे की मदद से उसे पकड़ लिया जायेगा। यह नया सिस्टम वाहनों की तेज गति, गलत साइड ड्राइविंग, ट्रिपिंग, हेलमेट-सीट बेल्ट समेत 11 ट्रैफिक अपराधों पर नजर रखेगा।
वर्तमान में नगर पालिका द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की मदद से फिलहाल रेड लाइट जंप करने के अपराध में ई-चालान काटा जाता हैं। लेकिन अब इसे अपडेट करने की तैयारी हैं। इससे अब 11 ट्रैफिक अपराधों पर ई-चलान कटेगा।

0 comments:
Post a Comment