सूरत, अहमदाबाद, राजकोट में सबसे ज्यादा प्राइवेट स्कूल

न्यूज डेस्क: गुजरात में शिक्षा का निजीकरण तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के सूरत, अहमदाबाद और राजकोट में प्राइवेट स्कूलों की संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही हैं। जिससे बच्चों की पढ़ाई महंगी होती जा रही हैं।

खबर के अनुसार राज्य में सबसे ज्यादा 74 प्रतिशत निजी स्कूल सूरत में हैं। जबकि अहमदाबाद 648 प्राइवेट स्कूलों के साथ दूसरे और राजकोट जिला 67 प्रतिशत निजी स्कूलों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। इससे आप ये अंदाजा लगा सकते हैं की शहरों में प्राइवेट स्कूल कितनी तेजी से बढ़ रहे हैं। 

बता दें की अहमदाबाद की आबादी 80 लाख है, यहां 602 अनुदानित स्कूल हैं, जो सस्ती शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। जबकि अहमदाबाद में 648 निजी स्कूल मौजूद हैं, जहां की शिक्षा अन्य स्कूलों के मुकाबले काफी ज्यादा महंगा हैं। यहीं हाल राज्य के अन्य शहरों का भी हैं। 

सूरत, अहमदाबाद, राजकोट में सबसे ज्यादा प्राइवेट स्कूल?

सूरत में 202 अनुदानित और 731 निजी स्कूल।

अहमदाबाद में 602अनुदानित और 648 निजी स्कूल। 

राजकोट में 219 अनुदानित और 607 निजी स्कूल।

0 comments:

Post a Comment