DNA क्या हैं?
डीएनए ( DNA ) का पूरा नाम डिऑक्सी-राइबोन्यूक्लिक एसिड होता है। यह एक लंबा अणु है जिसमें आपका अद्वितीय आनुवंशिक कोड मौजूद होता है। यह अणुओं का एक ऐसा समूह है, जो माता-पिता से वंशानुगत गुणों या आनुवंशिक जानकारी को उनके संतानों में दर्ज करता हैं।
बता दें की हमारे शरीर के हर कोशिका में डीएनए या आनुवंशिक कोड होता है जो आपको बनाता है। डीएनए सभी जीवन के विकास, प्रजनन और कामकाज के लिए निर्देश देता है। यह हमारे शरीर में माता-पिता से आता हैं, इसका निर्माण कई चीजों से मिलकर होता हैं।
DNA कैसे बनता हैं?
वैज्ञानिकों की मानें तो डीएनए ( DNA ) न्यूक्लिक एसिड नाइट्रोजनस बेस, चीनी अणुओं और फॉस्फेट समूहों के संयोजन से बनते हैं जो अनुक्रमों की एक श्रृंखला में विभिन्न बांडों से जुड़े होते हैं। यह शरीर की मूल आनुवंशिक संरचना को भी परिभाषित करते हैं।

0 comments:
Post a Comment