खबर के अनुसार बिहार के सरकारी अस्पतालों में नीतीश सरकार के आदेश पर मरीजों को कई तरह की दवाईयां मुफ्त मिल रही हैं। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को आवश्यक दवा वितरण, आपूर्ति और उपयोग में बिहार को सबसे ज्यादा 77.22 प्रतिशत अंक मिले हैं।
बता दें की दवा स्टाक से लेकर वितरण तक कुल 11 मापदंडों पर बिहार देश में अव्वल रहा है। इससे गरीब वर्ग के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी रैकिंग में सामने आयी हैं।
वहीं, बिहार के बाद सरकारी अस्पतालों में निशुल्क दवा उपलब्ध कराने के मामले में 76.91 प्रतिशत अंकों के साथ राजस्थान दूसरे और 69.14 प्रतिशत स्कोर के साथ तेलंगाना तीसरे स्थान पर है। बिहार में आवश्यक दवाओं की सूची में अभी 612 दवाएं शामिल हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment