बिजनेस के लिए केंद्र सरकार की ये है 5 लोन स्कीम!
1 .PM Mudra Yojana: इस योजना के तहत छोटे और मध्यम उद्यमों को बिना गारंटी के लोन प्रदान किया जाता है। लोन राशि 50,000 से लेकर 10 लाख रुपये तक होती है। इसे विभिन्न व्यवसायों के विकास के लिए उपयोग किया जा सकता है।
2 .Lakhpati Didi Yojana: केंद्र सरकार के द्वारा इस योजना के तहत महिलाओं को बिना ब्याज के 5 लाख रूपये तक का लोन दिया जाता हैं। इसका लाभ उठा कर महिलाएं बिजनेस शुरू कर सकती हैं। साथ ही साथ वो जीवन में आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
3 .Stand-Up India Scheme: इस योजना के तहत अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और महिला उद्यमियों को 10 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का लोन प्रदान किया जाता है। इसका उद्देश्य नए व्यवसायों की स्थापना में सहायता करना है।
4 .Startup India Seed Fund Scheme: यह योजना स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता प्रदान करती है ताकि वे अपने विचारों को विकसित कर सकें। इस योजना के तहत, स्टार्टअप्स को 5 करोड़ रुपये तक का लोन प्राप्त हो सकता है।
5 .Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: विश्वकर्मा योजना के तहत बिना कुछ गिरवी रखे 3 लाख रुपये तक लोन ले सकते हैं। लोन की पहली किश्त 1 लाख रुपये और दूसरी किश्त 2 लाख रुपये की होती है।
नोट : कोई भी लोन स्कीम का लाभ लेने के लिए इसके बारे में सबसे पहले संबंधित संस्थान से पूरी जानकारी प्राप्त करें।

0 comments:
Post a Comment