मोदी सरकार की 7 योजनाओं से गरीबों का कल्याण।
1 .प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY): यह योजना गरीबों को किफायती आवास प्रदान करने के लिए बनाई गई है। यह शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता देती है।
2 .उज्ज्वला योजना: इस योजना के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन प्रदान किया जाता है। इसका उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं को दूर करना हैं।
3 .प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि: इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को सालाना 6 हजार तीन किस्तों में आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे उनकी आजीविका को मजबूती मिलती है।
4 .पीएम विश्वकर्मा योजना: यह योजना भारत सरकार द्वारा कारीगरों और शिल्पकारों के उत्थान के लिए शुरू की गई हैं। इसके तहत बिना गारंटी दो लाख तक लोन ले सकते हैं।
5 .प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना : भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य देश के गरीब और जरूरतमंद लोगों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके तहत हर महीने 5 किलो मुफ्त राशन मिलता हैं।
6 .आयुष्मान भारत योजना: यह भारत सरकार की एक प्रमुख स्वास्थ्य योजना है, जिसे 2018 में लॉन्च किया गया था। इसके तहत गरीबों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती हैं।
7 .स्टैंड-अप इंडिया योजना: यह योजना दलितों, आदिवासियों और महिलाओं को उद्यमिता के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलती है।

0 comments:
Post a Comment