यूपी में करें 'अपना बिजनेस' मिलेंगे 10 लाख रुपये!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने "अपना बिजनेस" शुरू करने के लिए युवाओं को ब्याजमुक्त लोन देने की घोषणा की है, ताकि वे अपने स्टार्टअप या व्यवसाय को स्थापित कर सकें। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत युवाओं को 10 लाख दो चरणों में प्रदान किया जायेगा। 

खबर के अनुसार यह लोन ब्याजमुक्त होगा। इस योजना के तहत युवाओं को लोन पर कोई ब्याज नहीं देना होगा। इसका मतलब है कि वे सिर्फ मूल राशि (Principal amount) ही बैंक को वापस करेंगे। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं। 

बता दें की यह योजना विशेष रूप से युवाओं को रोजगार देने, स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने और राज्य में व्यवसायिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए बनाई गई है। इस लोन की राशि से वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, और इसे ब्याज के बिना चुकता करना होगा।

दरअसल इस योजना के तहत, 8वीं पास युवाओं को भी आवेदन करने का मौका मिलेगा, और अगर वे योग्य पाए जाते हैं, तो उन्हें लोन मिल सकेगा। यह योजना उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो स्वतंत्र रूप से व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं और जिनके पास पूंजी की कमी है।

0 comments:

Post a Comment