यूपी वासी ध्यान दें, सरकार दे रही है 30 हजार रुपये

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना (Rastriya Pariwarik Labh Yojana) एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य उन परिवारों की मदद करना है जो अपने घर की मुखिया को खो चुके हैं और अब उनका भरण-पोषण करने वाला कोई नहीं बचा है। 

खबर के अनुसार इस योजना के तहत, सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को 30,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिससे वे अपने जीवन की परिस्थितियों को बेहतर बना सकें। इसके लिए आप आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। 

बता दें की राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना (Rastriya Pariwarik Labh Yojana) में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के परिवारों को शामिल किया जाता है। यह योजना विशेष रूप से उन परिवारों के लिए बनाई गई है, जिनके मुखिया का निधन हो चुका है और जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की पात्रता शर्तें इस प्रकार हैं:

1 .आवेदक को उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए। केवल उत्तर प्रदेश के निवासी ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

2 .जिस व्यक्ति का निधन हुआ है, उसकी आयु मृत्यु के समय 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यदि मृतक की आयु 18 वर्ष से कम या 60 वर्ष से अधिक थी, तो उनका परिवार इस योजना का लाभ नहीं ले सकेगा।

3 .ग्रामीण क्षेत्र के परिवार की वार्षिक आय 46,080 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि शहरी क्षेत्र के परिवार की वार्षिक आय 56,450 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

4 .योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन मृत्यु के एक साल के भीतर किया जाना चाहिए। अगर मृतक की मृत्यु के एक साल के बाद आवेदन किया जाता है, तो वह पात्र नहीं होगा और उन्हें सहायता नहीं मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment