यूपी में बिजली की जबरदस्त चेकिंग, मचा हड़कंप

जालौन: उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग ने बकाया बिलों की वसूली के लिए सख्त कार्रवाई शुरू कर दी हैं, जिससे कई जिलों में हड़कंप मच गया हैं। खासकर जलौन जिले में विभाग के अधिशाषी अभियंता ने 42 उपभोक्ताओं के घरों का दौरा किया और उनके बिजली कनेक्शन काट दिए। 

बता दें की इस अभियान के तहत 3 लाख रुपये की बकाया राशि वसूल की गई। साथ ही विभाग ने कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी है, कि अगर किसी उपभोक्ता का बिजली बिल 5000 रुपये से अधिक बकाया रहता है, तो उनका कनेक्शन काटा जाएगा। 

बता दें की यह कदम विभाग की ओर से कनेक्शन काटने की प्रक्रिया को और सख्त बनाने के लिए उठाया गया है। विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बकायेदारों से सख्ती से निपटें और स्वयं भी बकायेदारों के घरों तक पहुंचे और डोर-टू-डोर अभियान चलाये।

दरअसल यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक बकायेदारी पूरी तरह से समाप्त नहीं हो जाती। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे हर महीने अपना बिजली बिल समय पर जमा करें, ताकि उनका कनेक्शन काटने की नौबत न आए।

0 comments:

Post a Comment