खबर के अनुसार नया लिंक एक्सप्रेस-वे इटावा, फर्रुखाबाद और हरदोई जनपदों को सीधे जोड़ने के साथ-साथ आगरा और गंगा एक्सप्रेस-वे को भी जोड़ने में मदद करेगा। इसके अलावा, इस मार्ग से चित्रकूट एक्सप्रेस-वे भी जुड़ जाएगा, जो उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों को एक-दूसरे से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
बता दें की इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए यूपीईडीए (UPEIDA) ने रेडीकान इंडिया लिमिटेड को प्रोजेक्ट डेवलपमेंट कंसल्टेंट के रूप में नियुक्त किया है। इस दौरान, जिले के अधिकारियों ने भूमि अधिग्रहण और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि जल्द से जल्द परियोजना को अमल में लाया जा सके।
दरअसल यूपीडा के निर्देश पर जिला प्रशासन और भूमि अधिग्रहण अधिकारी राजस्व नक्शे और अभिलेखों की उपलब्धता के लिए संबंधित तहसीलों से पत्राचार कर रहे हैं। इस परियोजना से न सिर्फ सड़क यातायात में सुधार होगा, बल्कि यह क्षेत्रीय विकास, पर्यटन और कृषि को भी बढ़ावा देगा।

0 comments:
Post a Comment