यूपी में युवाओं के लिए यहां 1000 पदों पर भर्ती

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। आगरा सेवायोजन विभाग की तरफ से 1000 से ज्यादा पदों के लिए रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह रोजगार मेला क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आगरा और अग्रवन हैरिटेज विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 28 जनवरी 2025 को होगा। यह आयोजन आगरा स्थित अग्रवन हैरिटेज विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित किया जाएगा।

1000 पदों पर होंगी भर्तियां

इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 20 कंपनियां विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार और परीक्षा आयोजित करेंगी। युवाओं को योग्यता और अनुभव के अनुसार उपयुक्त पद पर चयन किया जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया और रजिस्ट्रेशन

रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले साइन-अप करना होगा। इसके बाद उन्हें अपनी प्रोफाइल पूरी करनी होगी और पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना होगा।रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) हैं।

मेले में भाग लेने के लिए दस्तावेज़

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेज़ लेकर आना होगा। ये दस्तावेज़ उनके व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यताएँ, और अन्य संबंधित प्रमाणपत्रों से जुड़े हो सकते हैं। अभ्यर्थियों से यह अपील की गई है कि वे समय पर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर लें ताकि वे रोजगार मेले का लाभ उठा सकें।

रोजगार मेले का समय और स्थान

तिथि: 28 जनवरी 2025

स्थान: अग्रवन हैरिटेज विश्वविद्यालय, बमरौली कटारा, फतेहाबाद रोड, आगरा।

0 comments:

Post a Comment