रोडवेज निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा इस रूट के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य यात्रा को और अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाना है। यह बसें प्रयागराज के सिविल लाइंस से अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र तक चलेंगी, जिससे यात्रियों को सीधी यात्रा का लाभ मिलेगा।
बता दें की 10 जनवरी से, इन बसों का संचालन सिविल लाइंस रोडवेज डिपो से शुरू होगा, और ये चार-चार घंटे के अंतराल पर उपलब्ध होंगी। विशेष बात यह है कि ये बसें केवल लंबी दूरी की यात्राओं के लिए रुकेंगी, और छोटे मार्गों के लिए कोई ठहराव नहीं होगा, जिससे यात्रा में तेजी और आसानी होगी।
बसों का ठहराव:
यात्रा के दौरान ये बसें प्रतापगढ़ जिले में दो प्रमुख स्थानों—चिलबिला और भंगवाचुंगी पुलिस चौकी के पास रुकेगी। यह निर्णय यात्रियों की आवश्यकता और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। रोडवेज निगम के एआरएम एसएम सिंह ने कहा कि इन ठहरावों से यात्रियों को विशेष रूप से आराम मिलेगा और यात्रा का अनुभव अधिक सहज होगा। वहीं, इस कदम से महाकुंभ यात्रा के दौरान यात्री सुविधाओं में सुधार होगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment