महिलाओं के लिए यह भर्ती विशेष रूप से कंडक्टर के पदों पर की जाएगी। इसके लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही CCC प्रमाणपत्र भी होना जरूरी है। चयन प्रक्रिया में महिला अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद के नजदीकी डिपो में नियुक्त किया जाएगा। साथ ही, कंडक्टर पद पर भर्ती के लिए चयन इंटरमीडिएट के अंक के आधार पर किया जाएगा।
बता दें की रोजगार मेले के दौरान विभिन्न प्रमाणपत्रों को ध्यान में रखा जाएगा, जिनमें NCC बी सर्टिफिकेट, NSS सर्टिफिकेट, भारत स्काउट, गाइड संस्था के राज्य और राष्ट्रपति पुरस्कार सर्टिफिकेट धारक महिला अभ्यर्थियों को 5 प्रतिशत का अतिरिक्त वेटेज दिया जाएगा।
यह भर्ती प्रक्रिया 6 फरवरी, 17 फरवरी, 20 फरवरी और 4 मार्च 2025 को आयोजित रोजगार मेलों के जरिए की जाएगी। इसके अलावा, निगम की वेबसाइट www.upsrtc.com पर भी ऑनलाइन आवेदन के लिए क्षेत्रवार लिंक प्रदान किया जाएगा। यह भर्ती प्रक्रिया महिला उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो अपने करियर में एक नई शुरुआत करना चाहती हैं।
रोजगार मेलों की तिथियाँ और स्थान:
6 फरवरी: नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर
17 फरवरी: गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी
20 फरवरी: मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़
4 मार्च: सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम-बांदा, प्रयागराज
.png)
0 comments:
Post a Comment