यूपी में 2 दिन बारिश के आसार, 46 जिलों में अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे इन जिलों के तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ेगा। 

इसके साथ ही, पूर्वांचल में घना कोहरा छाया हुआ है और विजिबिलिटी मात्र 50 मीटर रह गई है। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि आज पहाड़ी इलाकों से आने वाली कोल्डवेव लोगों को परेशान कर सकती है। हालांकि, बादलों की आवाजाही से तापमान में वृद्धि हो सकती है, लेकिन ठंड और गलन बनी रहेगी। 

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद आसमान साफ हो जाएगा और कोल्ड-डे जैसी स्थिति फिर से शहरों में देखने को मिल सकती है। इसके अतिरिक्त, कई जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। जम्मू-कश्मीर और उसके आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जबकि दूसरा विक्षोभ ईरान के पूर्वी हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों में मौजूद है। यदि ये विक्षोभ मजबूत होते हैं, तो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है।

यूपी के 46 जिलों में कोल्डवेव का अलर्ट। 

बलिया, देवरिया, कुशीनगर, बलरामपुर, श्रावती, महराजगंज, सिद्वार्थनगर, बहराइच, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, इटावा, फिरोजाबाद, औरैया, जालौन, हमीरपुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, गोंडा, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, सीतापुर, कन्नौज, शामली, बागपत, मेरठ, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली समेत 46 जिलों में कोल्डवेव का अलर्ट जारी किया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment