यूपी में 32 फर्जी डिग्री वाले बने ऑडिटर, FIR दर्ज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2016 में हुई सहायक लेखाकार एवं लेखा परीक्षक की भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय ने इस संबंध में 32 अभ्यर्थियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। यह खुलासा उस वक्त हुआ जब इन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का मिलान किया गया और उनमें से 32 अभ्यर्थियों के शैक्षिक दस्तावेज फर्जी पाए गए।

दस्तावेज सत्यापन में खुलासा

न्यू हैदराबाद स्थित वित्त विभाग के अधीन आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय ने 2016 में उत्तर प्रदेश सरकार के अधीनस्थ लेखा संवर्ग में सहायक लेखाकार के पद के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। इस भर्ती परीक्षा में चयनित 842 अभ्यर्थियों के शैक्षिक दस्तावेजों का मिलान किया गया, जिसमें 32 अभ्यर्थियों के दस्तावेज फर्जी पाए गए। इसके बाद, विभाग ने महानगर पुलिस थाने में तहरीर दी और इन 32 अभ्यर्थियों के खिलाफ फर्जीवाड़े की FIR दर्ज कराई।

नियुक्ति पत्र जारी हो चुका था 28 अभ्यर्थियों को

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, 32 फर्जी दस्तावेज लगाने वाले अभ्यर्थियों में से 28 को पहले ही नियुक्ति पत्र जारी किया जा चुका था। जांच के दौरान, बृजेश कुमार, हाशिर अहमद, प्रदीप कुमार और विकास अग्रवाल के दस्तावेजों में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ, जिसके बाद उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया। विभागीय अधिकारियों ने यह भी बताया कि फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर इन सभी 32 अभ्यर्थियों की नियुक्ति को निरस्त कर दिया गया है। अब उनकी नियुक्ति पर रोक लगा दी गई है।

फर्जी दस्तावेज लगाने वाले अभ्यर्थियों की सूची

रविशंकर गौतम - गोरखपुर शाहपुर आवास विकास कालोनी, रजा सबीह अहमद - अंबेडकरनगर सूरापुर दहियावर, शिवम गुप्ता - लखनऊ अमीनाबाद, रवि गुप्ता - संभल चंदौसी सीतारोड, अरुण कुमार - दिल्ली करावल नगर, पंकज कुमार त्रिपाठी - भदोही महराजगंज, नीतेन्द्र कुमार - लखनऊ पीजीआई, मित्र सेन गुप्ता - गाजीपुर सदर बयेपुर, शिव मोहन यादव - संभल असनौली, कुलदीप मिश्रा - कुशीनगर तमकुहीराज, भारत जैन - नई दिल्ली प्रेमनगर, बीर सिंह - बिजनौर शिवाला कला, सुमित कुमार सविता - कानपुर रावतपुर, विश्व विजय मामराज श्रीवास्तव - बदायूं बिल्लसी, सुमीत कुमार दुबे - जौनपुर मड़ियाहूं बरसठी, अरूण कुमार सिंह - गाजियाबाद इंदिरापुरम, आलोक कुमार - बुलंदशहर वाजिदपुर, आशीष कुमार पालीवाल - मेरठ रोहटा रोड, हिमांशू सिंह - मुजफ्फरनगर मीरापुर घटयान, मुकेश तिवारी - जौनपुर नेवढिया, अमित कुमार - मुरादाबाद कुंदरकी, अमित कुमार - कानपुर विष्णुपुरी, नागेन्द्र कुमार - भदोही औराई, विनय कुमार - गाजियाबाद मेरठ रोड नंद ग्राम, अजय कुमार सिंह - गोरखपुर गोला, रीतेश कुमार मिश्रा - गोरखपुर पादरी बाजार, इसरार अहमद - बिजनौर नगीना कलालन, संजय राम - गाजीपुर चालाकपुर आवादन, बृजेश कुमार - प्रतापगढ़ गयत्री नगर, हाशिर अहमद - सिद्धार्थनगर तेतरी बाजार, प्रदीप कुमार - अकबरपुर जमुनीपुर, विकास अग्रवाल - नोएडा सेक्टर 22.

0 comments:

Post a Comment