हालांकि, इन जिलों में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ही संचालित किया जाएगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ठंड के कारण बच्चों की सेहत पर असर न पड़े, इसलिए कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
बता दें की इन जिलों के माता-पिता और छात्रों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है, क्योंकि सर्दी के कारण ठंड काफी बढ़ गई है और छोटे बच्चों के लिए स्कूल में जाना मुश्किल हो रहा था। वहीं, शिक्षा विभाग ने यह भी सुनिश्चित किया है कि उच्च कक्षाओं में पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों को बंद करने का निर्णय नहीं लिया गया है।
दरअसल डीएम द्वारा जारी किया गया यह आदेश 15 जनवरी तक लागू रहेगा, और मौसम की स्थिति के आधार पर आगे की योजना पर विचार किया जाएगा। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं, ताकि इसके बारे में सभी को पूरी जानकारी हो सके।
.png)
0 comments:
Post a Comment