प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत इस मॉल का निर्माण किया जाएगा, जो मत्स्य पालकों के लिए एक बड़ा सहारा साबित होगा। नालंदा में प्रस्तावित फिश मॉल के लिए सिलाव प्रखंड के मोहनपुर के पास नालंदा मोड़ के समीप चार एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। यह स्थान बिहार शरीफ-राजगीर मुख्य मार्ग पर स्थित है और पर्यटन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मॉडर्न फिश मॉल की विशेषताएँ:
इस फिश मॉल का उद्देश्य मछली पालन से संबंधित सभी सुविधाओं को एक ही छत के नीचे प्रदान करना है। यहां एक आकर्षक एक्वेरियम संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा, जहां विभिन्न प्रजातियों की मछलियों का अनूठा संग्रह होगा। यह संग्रहालय पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण होगा, जहां वे रंग-बिरंगी मछलियों का दृश्य देख सकेंगे। इसके अलावा, मॉल में ताजे मछलियों के व्यंजन भी उपलब्ध होंगे, जो पर्यटकों के लिए एक स्वादिष्ट अनुभव प्रदान करेंगे।
मछली पालन से जुड़े सभी आवश्यक उपकरण और सामग्री भी यहां उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें चारा, जाल, नाव, मछली पालन के लिए जरूरी उपकरण और अन्य सामग्री एक ही स्थान पर मिल सकेंगी, जिससे मत्स्य पालकों को काफी सुविधा होगी। यह मॉल न केवल मछली पालन को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगा और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न करेगा।

0 comments:
Post a Comment