बता दें की इस पार्क में 50 से अधिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित की जाएंगी, जो स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उत्पन्न करने के साथ ही क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा देंगी। गाजीपुर के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने जिले के उद्यमियों और निवेशकों को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि औद्योगिक पार्क लगभग 80 बीघे में विकसित किया जाएगा, जो क्षेत्र के औद्योगिक परिदृश्य को बदलने में सहायक होगा।
गाजीपुर जिले की भौगोलिक स्थिति और खनिज संसाधनों को देखते हुए यह पार्क एक महत्वपूर्ण निवेश केंद्र बन सकता है। पार्क में विभिन्न प्रकार की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स, जैसे कि खाद्य प्रसंस्करण, वस्त्र उद्योग, निर्माण सामग्री और अन्य उद्योग स्थापित किए जाएंगे।
इस परियोजना से जिले में आंतरिक व्यापार के साथ-साथ निर्यात को भी बढ़ावा मिल सकता है, क्योंकि यह उद्योगों को बेहतर बुनियादी ढांचा और सुविधाएं प्रदान करेगा। इस औद्योगिक पार्क के निर्माण से गाजीपुर के आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन की ओर से इस परियोजना के लिए सभी आवश्यक अनुमतियाँ प्राप्त की जा चुकी हैं, और अब इसे जमीन पर उतारने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment