बता दें की योजना की शुरुआत में 25,000 युवाओं को 254 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक ई-पोर्टल का भी शुभारंभ किया, जिसके माध्यम से उद्यमी अपना आवेदन कर सकते हैं और प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं सुगम बनाया गया है। इसके साथ ही 25,000 युवा उद्यमियों को उद्योग स्थापना के लिए ऋण और स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस योजना के तहत प्रत्येक वर्ष 1 लाख युवा उद्यमियों को उद्यमिता का अवसर दिया जाएगा। योजना के अंतर्गत 21 से 40 वर्ष की आयु के युवा लाभार्थी होंगे और पहले चरण में उन्हें 5 लाख रुपये तक का ऋण मिलेगा, जबकि दूसरे चरण में यह राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये तक की जाएगी।
अब तक इस योजना के तहत 27,500 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, और 254 करोड़ रुपये का ऋण पहले ही मंजूर किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले चरण में 75,000 और युवाओं को इस ऋण योजना का लाभ मिलेगा, जिससे युवाओं को व्यवसाय स्थापित करने के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता मिल सकेगी। इस योजना से राज्य में बेरोजगारी की समस्या में कमी आने की उम्मीद है और प्रदेश के युवा अपने उद्योगों को स्थापित कर न केवल आर्थिक वृद्धि में योगदान करेंगे, बल्कि वे आत्मनिर्भर बनकर प्रदेश की प्रगति में सहायक सिद्ध होंगे।
.png)
0 comments:
Post a Comment