इस नई प्रणाली के तहत, पेंशनभोगी अब किसी भी बैंक की शाखा से अपनी पेंशन निकाल सकते हैं, चाहे उन्होंने पहले जिस बैंक में खाता खोला था, उसे बदल लिया हो या वे अन्य शहर में शिफ्ट हो गए हों। इससे पेंशनभोगियों को और अधिक सुविधा मिलेगी, क्योंकि वे अब अपनी पेंशन निकालने के लिए एक ही बैंक शाखा से बंधे नहीं रहेंगे।
इसके अतिरिक्त, पेंशन शुरू करने के लिए अब पेंशनभोगी को बैंक में वेरिफिकेशन कराने के लिए जाने की आवश्यकता नहीं होगी। पेंशन राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में तुरंत जमा कर दी जाएगी, जिससे फास्ट पेमेंट की सुविधा प्राप्त होगी।
सभी पेंशनभोगियों के लिए यह एक बड़ी राहत है, क्योंकि अब उन्हें पेंशन भुगतान आदेश (PPO) को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में ट्रांसफर करने की आवश्यकता नहीं होगी। खासतौर पर उन पेंशनभोगियों के लिए जो सेवानिवृत्ति के बाद अपने गृहनगर चले जाते हैं, यह सुविधा काफी फायदेमंद साबित होगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment