बिहार में सब्जी की खेती के लिए 75% की सब्सिडी

पटना: अगर आप बिहार में खेती से अच्छी कमाई करने की सोच रहे हैं, तो सब्जी की खेती एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। बिहार की नीतीश सरकार ने सब्जी की खेती को बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना शुरू की है, जिसके तहत किसानों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना से न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि कृषि क्षेत्र में एक नया बदलाव भी आ सकता है।

सब्जी विकास योजना:

बिहार सरकार ने इस साल सब्जी विकास योजना के अंतर्गत किसानों को विभिन्न प्रकार की सब्जियों की खेती करने के लिए 75 प्रतिशत अनुदान पर बीज और पौधे देने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत किसानों को कद्दू, नेनुआ, करेली, भिंडी, और मिर्च जैसी फसलों के बीज दिए जाएंगे।

इन सब्जियों की खेती के लिए 75 प्रतिशत अनुदान मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। इसके अलावा, खास तौर पर तरबूज, खरबूज और बैगन की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 75 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराएगी।

विशेष पौधों का वितरण

इस वर्ष सरकार तरबूज, खरबूज और बैगन के पौधों का वितरण करेगी। इन पौधों पर 75 प्रतिशत अनुदान मिलेगा और 80 से 90 हेक्टेयर में इनकी खेती करने का लक्ष्य रखा गया है। इन पौधों का वितरण विशेष रूप से उन क्षेत्रों में किया जाएगा, जहां पहले से ही इनकी खेती हो रही है।

किसानों के लिए कमाई का अवसर

सब्जी की खेती किसानों के लिए एक स्थिर और लाभकारी व्यापार साबित हो सकती है। तरबूज और खरबूज जैसी फसलें कम समय में तैयार हो जाती हैं और इनकी बाजार में बहुत डिमांड है, खासकर गर्मियों के मौसम में। इसके अलावा, बैगन जैसी सब्जियां पूरे साल बिकती हैं और इसकी खेती में लागत भी कम होती है।

0 comments:

Post a Comment