भारत का गोल्ड रिजर्व
भारत का गोल्ड रिजर्व 840 टन है, और यह दुनिया में नौवें स्थान पर है। भारत के पास सोने की खपत चीन के बाद दूसरी सबसे अधिक है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, भारत में आम लोगों के पास करीब 25,000 टन सोना जमा है, जो दुनिया में सबसे अधिक है। हालांकि, सरकारी खजाने में यह संख्या काफी कम है। भारत ने हाल ही में अपने गोल्ड रिजर्व में इजाफा किया है और यह प्रवृत्ति आने वाले समय में जारी रहने की उम्मीद है।
सबसे ज्यादा सोना रखने वाले देश
1 .अमेरिका (8,133 टन सोना): दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड रिजर्व अमेरिका के पास है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक के पास 8,133 टन सोना जमा है, और यह संख्या किसी दूसरे देश से बहुत अधिक है। अमेरिका की बड़ी अर्थव्यवस्था और शक्तिशाली सरकार के कारण इस देश का गोल्ड रिजर्व दुनिया में सबसे अधिक माना जाता है।
2 .जर्मनी (3,353 टन सोना): यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश जर्मनी के पास 3,353 टन सोना है। जर्मनी का गोल्ड रिजर्व यूरोप में सबसे बड़ा है और इसे विश्व स्तर पर एक महत्वपूर्ण संपत्ति के रूप में देखा जाता है।
3 .इटली (2,452 टन सोना): इटली का गोल्ड रिजर्व 2,452 टन है और यह सूची में तीसरे स्थान पर है। इटली का केंद्रीय बैंक भी सोने को एक सुरक्षित निवेश मानता है और इसे अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए उपयोग करता है।
4 .फ्रांस (2,437 टन सोना): फ्रांस, यूरोपीय यूनियन का एक अहम सदस्य, 2,437 टन सोने का मालिक है और इस सूची में चौथे स्थान पर है।
5 .रूस (2,335 टन सोना): रूस के पास 2,335 टन सोना है। रूस ने यूक्रेन पर हमले से पहले अपने गोल्ड रिजर्व को अन्य देशों से स्वदेश मंगवा लिया था, ताकि उसकी वित्तीय स्थिति मजबूत रहे।
6 .चीन (2,264 टन सोना): चीन का गोल्ड रिजर्व 2,264 टन है, और यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है। हाल ही में, चीन ने तेजी से अपने गोल्ड रिजर्व को बढ़ाया है। चीन में सोने की सबसे ज्यादा खपत होती है, जो इस देश की बढ़ती संपत्ति को दर्शाता है।
7 .स्विट्जरलैंड (1,040 टन सोना): स्विट्जरलैंड एक छोटा सा देश है, लेकिन इसके पास 1,040 टन सोना है, जो इसे दुनिया के शीर्ष गोल्ड रिजर्व रखने वाले देशों में स्थान दिलाता है।
8 .जापान (847 टन सोना): जापान के पास 847 टन सोना है, हालांकि इस देश का गोल्ड रिजर्व हाल के महीनों में घटा है। फिर भी, जापान का गोल्ड रिजर्व दुनिया में महत्वपूर्ण माना जाता है।
9 .भारत(840 टन सोना): भारत का गोल्ड रिजर्व 840 टन है, और यह दुनिया में नौवें स्थान पर है। भारत का गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा हैं।

0 comments:
Post a Comment