मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह कदम युवाओं को डिजिटल शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य के युवा अपनी शिक्षा और अन्य गतिविधियों के लिए डिजिटल उपकरणों का सही उपयोग कर सकें और तकनीकी रूप से सशक्त बन सकें। इससे न केवल शिक्षा का स्तर सुधरेगा, बल्कि युवाओं को आधुनिक समय की जरूरतों के मुताबिक तैयार किया जा सकेगा।
बता दें की इस ऐलान के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में खुशी का माहौल है। युवा वर्ग इसे एक महत्वपूर्ण कदम मानते हुए इस योजना का स्वागत कर रहा है। स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण योजना के तहत तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, जिससे युवाओं के बीच रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि यह योजना विशेष रूप से उन छात्रों के लिए लाभकारी होगी, जो ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं या जिनका शिक्षा से संबंधित काम डिजिटल रूप में हो रहा है। डिजिटल उपकरणों के माध्यम से छात्रों को अपनी पढ़ाई में मदद मिलेगी और उन्हें नए कौशल हासिल करने का मौका मिलेगा, जिससे उनकी प्रतियोगिता में बढ़त होगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment