बता दें की 12 जनवरी से, स्पाइस जेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG655 सुबह 8:10 बजे अहमदाबाद से उड़ान भरेगी और 1 घंटे 45 मिनट में प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेगी, जहां यह 9:55 बजे लैंड करेगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।
इसके अलावा, स्पाइस जेट की फ्लाइट SG658 शाम 4:30 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी और 2 घंटे 15 मिनट बाद शाम 6:45 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। ये उड़ानें 12 जनवरी से 28 फरवरी तक हर दिन उपलब्ध रहेंगी।
इसके अलावा, पश्चिम रेलवे ने भी यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए और महाकुंभ मेले के दौरान यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तीन विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें मुंबई सेंट्रल-लखनऊ, भावनगर टर्मिनस-लखनऊ और साबरमती-लखनऊ के बीच विशेष किराए पर चलेंगी।

0 comments:
Post a Comment