बता दें की इस योजना का पहला चरण 31 दिसंबर 2024 तक चला था, और अब इसका दूसरा चरण 1 जनवरी 2025 से शुरू हो गया है, जो 15 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा। पहले चरण में, शहरी क्षेत्रों के हजारों उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ उठाया।
दूसरे चरण में क्या बदलाव हैं?
दूसरे चरण में पहले चरण की तुलना में सरचार्ज (ब्याज) में कुछ कम छूट मिल रही है, हालांकि यह अब भी एक महत्वपूर्ण राहत है। अब जिन उपभोक्ताओं का बिल 5,000 रुपये से कम है, उन्हें सरचार्ज में 80 प्रतिशत की छूट मिल रही है, जबकि जिनका बिल 5,000 रुपये से अधिक है, उन्हें सरचार्ज में केवल 50 प्रतिशत की छूट मिल पा रही है।
यह छूट उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा अवसर है क्योंकि इससे उनकी लंबित रकम पर लगने वाले अतिरिक्त शुल्क में भारी कटौती हो रही है। इस प्रकार, उपभोक्ता अपने बिलों का भुगतान करके बिना अधिक ब्याज के उसे निपटा सकते हैं, जिससे उन्हें वित्तीय राहत मिलती है।
कैसे करें भुगतान?
उपभोक्ताओं को बकाया बिलों का भुगतान विभागीय कार्यालयों में जाकर करना होगा। इसके लिए अलग से काउंटर लगाए गए हैं, ताकि उपभोक्ता आसानी से अपने बिलों का भुगतान कर सकें। जिन उपभोक्ताओं का बकाया अधिक है, उन्हें किश्तों में भुगतान की सुविधा भी दी जा रही है। इसका उद्देश्य उन उपभोक्ताओं को भी राहत देना है, जिनके पास एकमुश्त भुगतान करने की क्षमता नहीं है।

0 comments:
Post a Comment