बता दें की बिहार भूमि पोर्टल की मदद से अब आपको अपनी ज़मीन की रसीद पाने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने होंगे। यह प्रक्रिया ऑनलाइन बहुत सरल और आसान है, लेकिन ध्यान रखें कि कानूनी कामों के लिए आपको रसीद पर मुहर और हस्ताक्षर करवाना होगा।
1. बिहार भूमि पोर्टल पर जाएं:
सबसे पहले, आपको बिहार भूमि पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट http://biharbhumi.bihar.gov.in पर जाना होगा।
2. भू-लगान का विकल्प चुनें:
इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको "भू-लगान" का विकल्प दिखाई देगा। इस पर आपको क्लिक करना हैं।
3. लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करें:
अगर आप पहले से रजिस्टर्ड यूज़र हैं, तो अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। अगर आप नए यूज़र हैं, तो आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए आपको अपना कुछ बुनियादी विवरण (जैसे नाम, मोबाइल नंबर, आदि) भरने होंगे।
4. "लगान भुगतान करें" पर क्लिक करें:
लॉगिन करने के बाद, आपको पोर्टल पर "लगान भुगतान करें" का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें। यहां आपको अपनी ज़मीन की जानकारी और बाकी विवरण भरने होंगे।
5. अब ज़मीन की रसीद डाउनलोड करें:
जब आप ज़मीन का लगान भुगतान कर लेंगे, तो पोर्टल पर आपकी ज़मीन से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। आप इस जानकारी को देख सकते हैं और रसीद डाउनलोड कर सकते हैं। यह रसीद आपको PDF के रूप में मिलेगी।

0 comments:
Post a Comment