बता दें की संविदा ड्राइवरों के लिए यह वेतन 17 पैसे प्रति किमी बढ़ाया गया है, जबकि कंडक्टरों के लिए यह 13 पैसे प्रति किमी बढ़ा है। इस संबंध में रोडवेज के जनरल मैनेजर (कार्मिक) अशोक कुमार द्वारा क्षेत्रीय प्रबंधकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
इस फैसले से रोडवेज के 35 हजार से ज्यादा संविदा ड्राइवरों और कंडक्टरों को लाभ मिलेगा। पहले ड्राइवरों और कंडक्टरों को रोडवेज बस के प्रति किमी संचालन के आधार पर वेतन मिलता था, जो कि अब तक 1.89 रुपये प्रति किमी था। नए आदेश के मुताबिक अब ड्राइवरों को 2.06 रुपये प्रति किमी और कंडक्टरों को 2.02 रुपये प्रति किमी वेतन मिलेगा।
एक चालक और एक कंडक्टर आमतौर पर एक दिन में लगभग 600 किमी बस का संचालन करते हैं, जिससे उन्हें मासिक वेतन में वृद्धि का फायदा होगा। पहले कम वेतन की वजह से रोडवेज को संविदा पर चालक और कंडक्टर नहीं मिल पा रहे थे। लेकिन अब वेतन वृद्धि के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि अधिक ड्राइवर और कंडक्टर भर्ती के लिए आगे आएंगे और रोडवेज की सेवा में शामिल होंगे।
इसके अलावा, रोडवेज के प्रोत्साहन भत्ते की स्कीम में भी बदलाव किया गया है, जो कर्मचारियों को और अधिक लाभ देने के उद्देश्य से किया गया है। इस फैसले से कर्मचारियों के मनोबल में वृद्धि होगी और रोडवेज के संचालन को और अधिक कुशल बनाया जाएगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment