मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान कहा कि पूरे महाकुंभ अवधि में सभी जनपदों से प्रयागराज के लिए बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बसों के संचालन से संबंधित समय-सारणी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि लोग पहले से जान सकें कि उनके जिले से प्रयागराज जाने के लिए किस समय पर बस उपलब्ध होगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि बसों में ओवरलोडिंग नहीं होनी चाहिए और श्रद्धालुओं से वही किराया लिया जाए जो निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्होंने यह निर्देश दिया कि प्रमुख स्नान पर्वों के अलावा भी पूरे महाकुंभ के दौरान बसों का संचालन अनवरत रूप से जारी रहे। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं को यात्रा में कोई भी समस्या उत्पन्न न हो।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मादक पदार्थों का सेवन किसी भी बस चालक या परिचालक द्वारा नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने प्राइवेट बसों के लिए भी निर्देश दिए कि न तो निर्धारित किराया से अधिक किराया लिया जाए, और न ही अधिक ओवरलोडिंग की जाए। महाकुंभ के लिए यूपी रोडवेज द्वारा 7000 बसों को चलाने की योजना बनाई गई है, ताकि श्रद्धालुओं को संगम स्नान के लिए आसानी से प्रयागराज पहुंचाया जा सके।

0 comments:
Post a Comment