बिहार में इंजीनियरिंग और ITI की फीस हुई कम

पटना: बिहार में इंजीनियरिंग और ITI की फीस में कमी को लेकर विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि पहले बिहार से बहुत सारे छात्र इंजीनियरिंग और ITI की पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों का रुख करते थे, लेकिन अब इस परिवर्तन के बाद बिहार में ही इन तकनीकी शिक्षा को सस्ती दरों पर उपलब्ध कराकर मुख्यमंत्री ने छात्रों के लिए एक नया रास्ता खोला है।

मंत्री सुमित सिंह ने कहा कि अब बिहार में इंजीनियरिंग की पढ़ाई मात्र दस रुपये और ITI की पढ़ाई पांच रुपये में की जा रही है। इस कदम से न केवल छात्रों को आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि वे बिहार में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे और यहीं अपने करियर की शुरुआत करेंगे। इससे बिहार में युवा शक्ति का सदुपयोग होगा और राज्य की विकास की गति और तेज होगी।

सुमित सिंह ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह प्रयास बिहार के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। अब बिहार में रहकर छात्रों को अपनी पढ़ाई और रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे राज्य का पलायन कम होगा और बिहार का समग्र विकास रुकने वाला नहीं है।

इस पहल से न केवल छात्रों को फायदा होगा, बल्कि यह राज्य के लिए एक नई उम्मीद और विकास की दिशा में अहम कदम है। बिहार के युवा अब अपनी शिक्षा और रोजगार के लिए अन्य राज्यों की ओर नहीं देखेंगे, बल्कि अपने ही राज्य में रहकर यह अवसर प्राप्त करेंगे, जिससे बिहार में प्रतिभाओं का संचार होगा और राज्य एक नई ऊंचाई पर पहुंचेगा।

0 comments:

Post a Comment