31 पदों पर होगी नियुक्ति
इस भर्ती के तहत अटेंडर के कुल 31 पद भरे जाएंगे। नियुक्ति अस्थायी आधार पर होगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों को निर्धारित पते पर आवेदन फॉर्म जमा करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता और उम्र
अभ्यर्थी का 10वीं पास होना जरूरी है। उम्र की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम उम्र 42 वर्ष तक होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिल सकती है।
9 सितंबर तक जमा करें फॉर्म
भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 9 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है, ताकि दस्तावेजों में किसी तरह की कमी रहने पर उसे समय रहते ठीक किया जा सके।
कैसे करें आवेदन प्रक्रिया को पूरा?
यह भर्ती ऑफलाइन मोड में होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित आधिकारिक पते पर जमा करना होगा। आवेदन भेजने से पहले भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए नियम, जरूरी दस्तावेज और आवेदन पते की अच्छी तरह जांच कर लेना चाहिए।
.png)
0 comments:
Post a Comment