यूपी में महिलाओं के लिए खुशखबरी, 12वीं पास के लिए सीधी भर्ती!

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। फतेहपुर जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत कुल 389 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र महिला उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

389 पदों पर होगी भर्ती

जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास विभाग फतेहपुर की ओर से जारी भर्ती के अनुसार कुल 389 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें 150 पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 239 पद आंगनवाड़ी सहायिका के हैं। भर्ती फतेहपुर जिले की 14 बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत की जाएगी।

सिर्फ महिलाओं को मौका

इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवार का संबंधित वार्ड, ग्राम सभा या न्याय पंचायत की स्थायी निवासी होना जरूरी है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आवेदन करने वाली महिला का कम से कम इंटरमीडिएट यानी 12वीं पास होना आवश्यक है।

27 अगस्त से शुरू हुआ आवेदन

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 17 सितंबर 2026 की रात 12 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकती हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे, ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे।

कहां और कैसे करें आवेदन पूरा?

इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन के लिए उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती पोर्टल upanganwadibharti.in पर जाना होगा। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को भर्ती की पात्रता, जरूरी दस्तावेज और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।

स्थानीय महिलाओं के लिए खास मौका

आंगनवाड़ी भर्ती में संबंधित क्षेत्र की स्थानीय महिला उम्मीदवारों को आवेदन का अवसर मिलने से जिले की महिलाओं के लिए यह रोजगार का अच्छा मौका माना जा रहा है। चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तें विभाग की ओर से जारी भर्ती नियमों के अनुसार होंगी।

0 comments:

Post a Comment