राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने बीमा की समयसीमा बढ़ाने का फैसला लिया है। चयनित जिलों में पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत भी ऋणी किसानों को इसका लाभ मिलेगा। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पात्र किसानों से अपील की है कि वे इस मौके का लाभ उठाते हुए समय रहते अपनी फसल का बीमा करा लें।
किसानों को नुकसान की भरपाई में मदद
फसल बीमा योजना किसानों को प्राकृतिक आपदा या मौसम की वजह से फसल खराब होने पर आर्थिक सुरक्षा देती है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2017-18 से 2025-26 के बीच उत्तर प्रदेश में 69.22 लाख किसानों को फसल नुकसान के बदले कुल 6,119.93 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति दी जा चुकी है।
पिछले खरीफ सीजन में 20.63 लाख किसानों ने फसल का बीमा कराया था, जिनमें से 7.27 लाख किसानों को 808.56 करोड़ रुपये का मुआवजा मिला। वहीं, रबी सीजन 2025-26 में 1.67 लाख किसानों को 134.60 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति दी गई।
बैंक शाखा से तुरंत करें संपर्क
सरकार ने तारीख बढ़ाए जाने की जानकारी संबंधित बैंकों और अधिकारियों को भेज दी है। ऐसे में पात्र ऋणी किसानों को सलाह दी गई है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और अपनी बैंक शाखा से संपर्क कर समय रहते खरीफ फसलों का बीमा करा लें। इससे फसल को प्राकृतिक नुकसान होने की स्थिति में आर्थिक मदद पाने का रास्ता सुरक्षित रहेगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment