1.92 गुना से कैसे निकलेगा हिसाब?
इस अनुमान को समझने के लिए मौजूदा बेसिक और संभावित महंगाई भत्ते को आधार बनाया गया है। उदाहरण के तौर पर अगर ₹18,000 की बेसिक सैलरी पर 60% DA माना जाए तो ₹10,800 DA बनेगा। बेसिक और DA मिलाकर रकम ₹28,800 होगी। इसमें 20% वास्तविक बढ़ोतरी जोड़ने पर करीब ₹34,560 बनते हैं। यानी ₹18,000 से ₹34,560 का अनुपात करीब 1.92 गुना बैठता है।
Level-1 से Level-5 तक कितना बनेगा?
अगर इसी अनुमानित फैक्टर को मौजूदा शुरुआती बेसिक पर लागू किया जाए, तो तस्वीर कुछ ऐसी होगी:
Level-1: ₹18,000 → ₹34,560
Level-2: ₹19,900 → ₹38,208
Level-3: ₹21,700 → ₹41,664
Level-4: ₹25,500 → ₹48,960
Level-5: ₹29,200 → ₹56,064
इस हिसाब से मौजूदा और अनुमानित बेसिक के बीच अंतर करीब ₹16,560 से ₹26,864 तक हो सकता है।
हाथ में आने वाली सैलरी इससे अलग होगी
यहां समझना जरूरी है कि ऊपर की गणना केवल बेसिक पे की है। वास्तविक मासिक वेतन में DA, HRA, TA और दूसरी भत्ते तथा कटौतियां भी शामिल होती हैं। इसलिए 8th CPC लागू होने के बाद कर्मचारी की वास्तविक इन-हैंड सैलरी इस गणना से अलग होगी। फिलहाल 1.92 गुना को सिर्फ अनुमानित आधार मानना चाहिए। अंतिम फिटमेंट फैक्टर और नई पे मैट्रिक्स तय होने के बाद ही केंद्रीय कर्मचारियों की वास्तविक सैलरी का स्पष्ट आंकड़ा सामने आएगा।

0 comments:
Post a Comment