कब आएगा DA बढ़ोतरी का ऐलान?
केंद्र सरकार आमतौर पर जुलाई वाले DA की घोषणा त्योहारी सीजन के आसपास करती है। इस बार भी अक्टूबर के आखिरी सप्ताह या नवंबर की शुरुआत में कैबिनेट से मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। घोषणा बाद में होने पर भी बढ़ा हुआ DA 1 जुलाई 2026 से प्रभावी माना जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई से घोषणा तक का बकाया एरियर मिलने की उम्मीद रहेगी।
AICPI-IW से तय होता है DA
DA में बदलाव के लिए AICPI-IW इंडेक्स के आंकड़ों को आधार बनाया जाता है। यह इंडेक्स औद्योगिक कर्मचारियों के लिए जरूरी वस्तुओं की कीमतों में बदलाव को दर्शाता है। इसी के आधार पर महंगाई भत्ते में संशोधन की गणना की जाती है।
8वें वेतन आयोग पर भी नजर
कर्मचारियों की नजर 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया पर भी बनी हुई है। आयोग विभिन्न राज्यों में कर्मचारियों, पेंशनर्स और दूसरे हितधारकों से सुझाव ले रहा है। सितंबर और अक्टूबर में भी कई स्थानों पर बैठकें प्रस्तावित हैं। फिलहाल जुलाई DA में 3% बढ़ोतरी को लेकर अंतिम फैसला केंद्र सरकार की कैबिनेट मंजूरी के बाद ही स्पष्ट होगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment