हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में मेडिकल साइंस के वैज्ञानिकों के द्वारा प्रतिदिन कई तरह के शोध किए जातें हैं ताकि इंसान के जीवन को आसान बनाया जा सकें। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे पुरुषों के लिए आने वाले गर्भनिरोधक के बारे में। पहले गर्भनिरोधक सिर्फ महिलाओं के लिए आता था लेकिन अब बहुत जल्द ये पुरुषों के लिए भी बाजार में उपलब्ध होगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
आपको बता दें की भारत में पहली बार पुरुषों के लिए दुनिया का पहला गर्भनिरोधक इंजेक्शन बनकर तैयार हो गया है। इस इंजेक्शन का 300 पुरुषों पर क्लीनिकल ट्रायल किया जा चुका है और यह सफल भी रहा है। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह इंजेक्शन पूरी तरह से सफल हैं। इससे कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता हैं। यह इंजेक्शन पुरुषों की पारंपरिक नसबंदी के विकल्प के तौर पर काम करेगा। इससे अनचाहे गर्भ से छुटकारा मिल जायेगा। बहुत जल्द आप इसे बाजार में देख सकते हैं।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च(आईसीएमआर) के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है। इस इंजेक्शन को पुरुषों के पेडू में लगाया जाएगा। पेडू यानी पेट और जांघ के बीच का हिस्सा। इस इंजेक्शन को लोकल एनेस्थीसिया की डोज के साथ दिया जाएगा। जो एक बेहतर गर्भनिरोधक का काम करेगा। अभी तक के रिसर्च में ये 100 फीसदी कामयाब साबित हुआ हैं।
वैज्ञानिकों का दावा है कि एक बार लगवाने के बाद यह इंजेक्शन 13 साल तक प्रभावी रहेगा। इससे इंसान के सेक्स लाइफ पर कोई गलत प्रभाव नहीं पड़ेगा। फिलहाल इस इंजेक्शन को भारतीय रेग्युलेटरी बॉडी से अप्रूवल मिलने का इंतजार है जिसमें करीब 6 से 7 महीने का वक्त लग सकता है। इसके बाद कोई भी पुरुष इस इंजेक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment