ब्लड और ब्रेन के लिए बेहद ज़रूरी है Vitamin-B

हेल्थ डेस्क: मेडिकल साइंस की बात करें तो ब्लड और ब्रेन के लिए विटामिन बी की जरुरत सबसे ज्यादा होती हैं। इससे ब्रेन के सेल्स मजबूत होते हैं तथा ब्लड का सर्कुलेशन भी अच्छा होता हैं। आज इसी विषय में मेडिकल साइंस के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे की ब्लड और ब्रेन के लिए विटामिन बी क्यों इतना ज़रूरी हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
विटमिन बी- 1 :
मेडिकल साइंस के अनुसार विटमिन बी-1 गर्भ में बच्चे के ब्रेन के विकास में बहुत मदद करता है। प्रेग्नेंट महिलाओं को रोज विटमिन बी-1 की जरूरत होती है। इसके लिए आप अपनी डायट में पास्ता, मीट, डेयरी उत्पाद को शामिल कर सकती हैं। 

विटमिन बी- 2 :
विटमिन बी-2 आंखों को स्वस्थ रखता है। इसके अलावा स्किन ग्लो करने में मदद करता है। इसके लिए चिकन, मछली, दही, अंडे आदि को खाना चाहिए।

विटमिन बी- 3 :
विटमिन बी- 3 पाचन को सही करता है और सिरदर्द से बचाता है। इसके लिए ब्रेड, मछली आदि को खाना चाहिए।

विटमिन बी- 5 :
विटमिन बी- 5 शरीर में हॉर्मोन पैदा करने में मदद करता है। इसमें लिए काजू, अंडे की जर्दी, खिचड़ी का सेवन करना चाहिए।

विटमिन बी- 6 :
त्वचा संबंधी रोगों से दूर रहने के लिए जरूरी है कि विटमिन बी- 6 का सेवन किया जाता हैं। यह शिशु के मस्तिष्क के विकास में भी मदद करता है।

विटमिन बी- 7 :
विटमिन बी- 7 बायोटिन की कमी को दूर करने में सहायक होता है। लीवर, आतों और किडनी के सही तरीके से सक्रिय रहने में मदद करता है।

विटमिन बी- 9 :
विटमिन बी-9 का सबसे अधिक रोल बच्चे को स्वस्थ रूप से दुनिया में लाने का होता है। ताकि बच्चा जन्म के साथ ही किसी तरह के विकार या रोग से ग्रसित ना हो। इसलिए गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन करना चाहिए। 

0 comments:

Post a Comment