न्यूज डेस्क: अगर आप बिहार में अमीन बनना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की बिहार कम्बाइंड एंट्रेंस कंप्टीटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार तहत भरे जाने अमीन के 1767 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। आप ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन/ ऑनलाइन आवेदन शुरू- 24-04-2020
ऑनलाइन आवेदन हेतु रजिस्ट्रे्शन की आखिरी तिथि - 30-04-2020
रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों द्वारा ऑफलाइन यानी चालान से आवदेन शुल्क जमा कराने की आखिरी तिथि -28-04-2020
ऑनलाइन आवदेन फॉम जमा कराने या ऑनलाइन फीस भुगतान की आखिरी तारीख -02-05-2020
कैसे करें आवेदन।
बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता - अमीन पर नियुक्ति के लिए आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) पास होना जरूरी है।
आवेदन संबंधी अन्य विस्तृत जानकारी के लिए बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर विज्ञापन संख्या - BCECEB(Rev)-02/2019 (जो कि 21-12-2019 को प्रकाशित हुआ था) के माध्यम से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment