न्यूज डेस्क: पाकिस्तान में तेजी से फ़ैल रहे कोरोना वायरस को लेकर WHO ने चेतावनी जारी किया हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख डॉ. टेडरोस अधानोम (Tedros Adhanom) ने चेताया है कि अगर पाकिस्तान में अधिक प्रभावी उपाय नहीं किए गए, तो जुलाई के मध्य तक कोरोना के मरीजों की तादाद 2 लाख तक पहुंच सकती है. साथ ही साथ पाकिस्तान को काफी नुकसान का सामना करना पड़ सकता हैं।
'डेली पाकिस्तान डॉट कॉम' की खबर के मुताबिक बताया गया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख डॉ. टेडरोस ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि 'कोरोना वायरस (Corona virus) पाकिस्तान के 115 जिलों तक फैल चुका है. पंजाब प्रांत और सिंध सूबे में संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. इस वजह से स्वास्थ्य व्यवस्था पर महत्वपूर्ण दबाव पड़ रहा है.' उन्होंने कहा कि 'इन सभी परिस्थितियों में पाकिस्तान को सामाजिक-आर्थिक और पोषण संबंधी कमियों से पड़ रहे प्रभावों पर ध्यान देना चाहिए. ऐसे हालात में पाकिस्तान को अधिक वित्तीय सहायता की जरूरत है.'
डॉ. टेडरोस ने कहा कि 'अगर पाकिस्तान में कोरोना की रोकथाम के लिए प्रभावी अहम कदम नहीं उठाए गए तो देश में जुलाई के मध्य तक कोरोना के मरीजों की तादाद 2 लाख तक पहुंच सकती है, इसलिए पाकिस्तान, संयुक्त राष्ट्र और अन्य एजेंसियों को एक व्यापक रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाहिए. विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय पर जोर दिया कि इस महामारी से निपटने के लिए पाकिस्तान की जरूरतों का ध्यान रखा जाए.
डॉ. टेडरोस ने अपने बयान में विश्वास दिलाया कि संगठन इन मुश्किल हालात में पाकिस्तान सरकार और यहां की अवाम के साथ खड़ा है और उन्हें विश्वास है कि जल्द ही इन हालात से उबर कर इनसे छुटकारा पाने में कामयाब होंगे.

0 comments:
Post a Comment