न्यूज डेस्क: भारत में 3 मई को लॉकडाउन खत्म हो रहा हैं। लोगों मन में इस बात की चिंता है की लॉकडाउन के बाद ट्रेन चलेगी या नहीं। सूत्रों के मुताबिक लॉकडाउन खत्म होने के बाद शुरुआत में कुछ स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों को चलाने का प्रस्ताव है. ये ट्रेनें ग्रीन जोन में चलाई जाएंगी और सिर्फ इमरजेंसी में ही लोगों को यात्रा करने की इजाजत होगी.
हालांकि कंटेनमेंट जोन और हॉटस्पॉट इलाके में कोई यात्री ट्रेन नहीं चलाई जाएगी. इन स्पेशल ट्रेनों का किराया भी काफी ज्यादा रखा जाएगा, ताकि लोग सिर्फ इमरजेंसी में ही यात्रा करें. इससे पहले रेलवे सीनियर सिटीजन, दिव्यांगों और छात्रों समेत अन्य को किराए में मिलने वाली रियायत को बंद कर चुका है.
रेलवे की कोशिश है कि जब तक कोरोना वायरस पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता है, तब तक कम से कम लोग ही यात्रा करें. प्रस्ताव के मुताबिक शुरुआत में सिर्फ स्लीपर ट्रेनें ही चलाई जा सकती हैं. एसी कोच और जनरल कोच वाली ट्रेनें नहीं चलाई जाएंगी. इन ट्रेनों से मिडिल बर्थ को भी हटा दिया गया है. जिन लोगों का टिकट कंफर्म होगा, वो लोग ही यात्रा कर पाएंगे. टिकट कंफर्म नहीं होने पर यात्रा करने की इजाजत नहीं होगी. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा.

0 comments:
Post a Comment