बिहार के गया में कोरोना का मरीज मचा हड़कंप, आंकड़ा पहुंचा 251

न्यूज डेस्क: कल बिहार के गया में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला जिससे आंकड़ा बढ़कर 251 पर पहुंच गया है.स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बिहार के गया जिले के टेकारी में भी कोरोना वायरस की एंट्री से हड़कंप मच गया है. जिले के 38 वर्षीय युवक कोरोना से संक्रमित पाया गया है.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी पांचवें दिन के अपडेट के हिसाब से बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण का आंकड़ा 251 पर पहुंच गया है. जिसमें संक्रमण के मामले पटना के नए इलाकों में भी देखने को मिल रहे हैं. पटना के बेउर इलाके में एक साथ तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं.

इसके साथ ही पटना का सबसे बड़ा कोरोना संक्रमण का चेन  खाजपुरा से भी 2 नए मामले सामने आए हैं. साथ ही बिहार के सबसे बड़े हॉटस्पॉट जमालपुर से भी तीन नए करोना पॉजिटिव सामने आए हैं. 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी आंकड़े बताते हैं कि राज्य में 18 अप्रैल तक संक्रमितों की कुल संख्या जो 85 थी वह 25 अप्रैल तक सात दिन में बढ़कर 251 तक पहुंच गई है. आठ अप्रैल को राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 43 थी, जो 17 अप्रैल आते-आते 85 पर पहुंच गई. लेकिन 18 अप्रैल से इसमें तेजी आनी शुरू हो गई. 18 अप्रैल को 85 संक्रमित का आंकड़ा 86 पर पहुंचा, लेकिन अगले दिन 19 अप्रैल को यह संख्या 96 हो गई. सिर्फ एक दिन में दस नए संक्रमित इस संख्या में जुड़़ गए.

0 comments:

Post a Comment