सीएम योगी ने 30 जून तक इन चीजों पर लगाई रोक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

न्यूज डेस्क: सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी कोर टीम (टीम-11) के साथ बैठक में स्पष्ट आदेश दिया कि प्रदेश में 30 जून तक कहीं पर भी कोई सार्वजनिक सभा नहीं होगी। शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास पर अफसरों के साथ बैठक कर रहे थे।
आपको बता दें की कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण के दृष्टिगत सभी धर्मगुरुओं ने घर पर ही रहकर नमाज अदा करने की अपील की है. यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी कोई कार्यक्रम न हो, क्योंकि इससे कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की आशंका है. कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए देशभर में तीन मई तक लॉकडाउन लागू है.

मुख्यमंत्री कोरोना वायरस संक्रमण पर अंकुश लगाने के प्रयास में अपनी कोर टीम के साथ रोज करीब एक घंटा तक बैठक करते हैं। इस बैठक में अभी तक की स्थिति के साथ आने की योजना पर चर्चा होती है। टीम 11 की  समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अधिकारियों से कहा कि कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए हर जिले में फोकस टीम बनाइए।

किसी भी सूरत में वायरस के संक्रमण का प्रसार नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश मे 30 जून तक किसी भी सार्वजनिक सभा की अनुमति नहीं दी जाए। इसके बाद भी स्थिति के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आगामी 30 जून तक किसी भी तरह की भीड़ एकत्रित होने की अनुमति न दी जाए. उसके बाद परिस्थितियों पर विचार करते हुए कोई भी निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने ‘फर्जी रिपोर्टिंग’ पर अंकुश लगाने के भी निर्देश दिए हैं.

0 comments:

Post a Comment