न्यूज डेस्क: पिछले कुछ दिनों में बिहार के कई नए जिले लगातार कोरोना की चपेट में आए हैं। राजधानी पटना सहित मुंगेर, नालंदा, बक्सर, कैमूर, रोहतास जैसे जिले लगातार कोरोना के चपेट में हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर जमालपुर के सदर बाजार इलाके में 30 नए पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि वह मुंगरे जिले में यह आंकड़ा 31 है।
पटना से जहां कोरोना के 9 और पॉजिटिव मरीज मिले हैं. ये सभी मरीज मुंगेर जिले के रहने वाले हैं. बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी नए मरीज मुंगेर जिले के रहने वाले हैं. जो पहले से कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं.
ताजा आंकड़े के मुताबिक पटना में बैंक ऑफ बड़ौदा के एक कर्मी की रिपोट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. बताया जा रहा है कि यह मरीज 44 साल का है और पटना के पटेल नगर इलाके में रहा था. बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक पटना से 2 नए मामले सामने आये हैं. जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि जो मरीज मरीज डाकबंगला का बताया जा रहा है, वो दरअसल पटेल नगर में रहा था।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इस मरीज की उम्र 44 साल बताई जा रही है. इसके अलावा पटना के मसौढ़ी इलाके से भी एक नया महिला मरीज मिली है. जिसकी उम्र 40 साल बताई जा रही है.
राजधानी के दो नए इलाकों से मरीज मिलने के बाद लोगों में डर का माहौल है. इससे पहले पटना में आज सुबह 24 मामले थे, लेकिन दो नए मामले शाम में सामने आने के बाद आंकड़ा 26 पहुंच चुका है. पटना में 5 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. यानी कि अभी भी 21 केस एक्टिव हैं. राजधानी में खाजपुरा इलाका अभी भी हॉट स्पॉट बना हुआ है।

0 comments:
Post a Comment