फ‍िर बिगड़ेगा मौसम, बिहार सहित देश के कई हिस्सों में होगी बारिश

न्यूज डेस्क: कोरोना संकट के बीच मौसम भी अपना रंग बदल रहा हैं। मौसम का पूर्वानुमान जारी करने वाली निजी एजेंसी स्‍काईमेट वेदर की रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और दक्षिणी हरियाणा में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं। यही नहीं उत्तरी और पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है।
24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। शेष पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। स्‍काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, केरल, दक्षिणी आंतरिक और दक्षिण तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश एवं आंतरिक तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान के स्‍थानीय केंद्र की मानें तो यूपी के पूर्वांचल क्षेत्र में भी बादलों की सक्रियता बनी रहेगी। बिहार में  खासतौर पर पटना, गया, भागलपुर एवं पूर्णिया के इलाकों में बारिश के आसार बन रहे हैं।  

0 comments:

Post a Comment