न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है । जिससे सरकार की नींद उड़ गयी हैं। आपको बता दें की पिछले 5 दिनों में संख्या में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। 5 दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो इतने दिनों में 127 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। सबसे अधिक 24 अप्रैल को 45 केस मिले थे।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 11 बजे तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 225 पर पहुंच गई है।स्वास्थ्य विभाग का आंकड़ा कहता है कि संपर्क से संक्रमण का खतरा बढ़ा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इसका उदाहरण भी दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि मुंगेर में एक व्यक्ति संक्रमित हुआ जिससे 29 व्यक्ति संक्रमित हुए। वहीं सिवान में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला उसने आसपास के 22 लोगों को संक्रमित कर दिया।
नालंदा में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला उसने 19 लोगों को पॉजिटिव कर दिया। पटना में अब तक का जो आंकड़ा है उसके अनुसार सबसे पहले एक व्यक्ति संक्रमित हुआ उसने अब तक 17 लोगों को संक्रमित कर दिया है। रोहतास में एक व्यक्ति ने 14 लोगों को संक्रमित किया है।
25 अप्रैल की सुबह 10 बजे तक का आँकड़ा बढ़कर 225 पर पहुंच गया है। अगर जिला वाइज संख्या की बात करें तो मुंगेर में अब तक सबसे अधिक 62 केस मिल चुके हैं।इसमें से 1 की मौत हुई है जबकि 6 स्वस्थ्य हो गए हैं।उसके बाद स्थान है नालंदा का जहां 34 केस मिले हैं।सिवान में 30 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है जिसमें 18 ठीक हो गए हैं।
राजधानी पटना में अब तक 26 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं।जिसमें 5 स्वस्थ्य हुए हैं।बेगूसराय में 9 मरीज मिले हैं जिनमें से 1 ठीक हुआ है।ूबक्सर में 20 केस मिले हैं।जिन नए जिलों में पॉजिटिव केस मिले हैं वे जिले हैं मधेपुरा और बांका।बांका में 2 पॉजिटिव केस मिला है वहीं मधेपुरा में 1 कोरोना पॉजिटिव मिला है। जिससे बिहार का हालात बेकाबू हो गया हैं।

0 comments:
Post a Comment