न्यूज डेस्क: अगर आप बिहार में नर्स बनना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी ( Bihar State Health Society ) ने ऑग्जिलरी नर्स मिडवाइफरी (ANM) के पदों पर बहाली निकाली हैं। आप ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें अप्लाई।
अप्लाई करने के लिए उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट http://statehealthsocietybihar.org/ पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 865 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 9 मार्च 2020
ऑनलाइन आवेदन खत्म होने की आखिरी तारीख- 30 अप्रैल 2020 शाम 6 बजे
फीस जमा करने की आखिरी तारीख- 30 अप्रैल शाम 6 बजे तक
ये होनी चाहिए उम्र:
इस पोस्ट पर पुरुषों के लिए न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 37 साल होनी चाहिए। वहीं महिलाओं के लिए न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए । वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार उम्र सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।
आवेदन शुल्क।
आवेदन करने के लिए सामान्य उम्मीदवारों को 500 रुपये और ईडब्लूएस, एमबीसी को 500 रुपये देना होगा, जबकि एससी और एसटी कैंड्डीटे्स को 250 रुपये का शुल्क देना होगा।

0 comments:
Post a Comment