सरकारी नौकरी: राजस्व विभाग में निकली 5000 से ज्यादा नौकरियां, जानें पूरी डिटेल्स

न्यूज डेस्क: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको  बहुत जल्द अच्छी खबर मिल सकती हैं। क्यों की कोरोना के इस मुश्किल की इस घड़ी में सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश में लंबे समय से अटकी 5200 पदों पर लेखपालों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में लंबे समय से अटकी भर्ती की प्रक्रिया को शुरू करने का आदेश दिया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि लॉकडाउन के बाद राज्य में लंबे समय से अटकी लेखपालों की 5200 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 

आपको बता दें की उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) को राज्य परिषद में की जाने वाली इस भर्ती की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस सिलसिले में राजस्व परिषद ने UPSSSC को प्रस्ताव सौंप दिया है।

लेखपालों की भर्ती को लेकर राजस्व परिषद और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। जानकारी के मुताबिक पहले इस बात पर भी विवाद था कि इन पदों को पर भर्ती करने का अधिकार किनके पास है। सामान्य रूप से लेखपालों की भर्ती राजस्व परिषद करता था, लेकिन राज्य सरकार के एक फैसले के बाद यह अधिकार UPSSSC के पास चला गया है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि तकरीबन एक साल से 5200 पदों पर लेखपालों की भर्ती होगी। इसके लिए बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं।  

0 comments:

Post a Comment