न्यूज डेस्क: भारत में लॉकडाउन के कारण ऑनलाइन शॉपिंग बंद थी. लेकिन केंद्र सरकार ने इ कॉमर्स वेबसाइट को जरूरी सामान बेचने के लिए छूट दे दी हैं। आपको बता दें की ऑर्डर्स लेने के साथ ही Amazon ने इनकी डिलेवरी भी शुरू कर दी है। इनमें से कुछ ऐसे भी प्रोडक्ट्स हैं जो आपने लॉकडाउन के पहले ऑर्डर किए थे लेकिन आप तक पहुंच नहीं सके थे।
Amazon ने हाल ही में अपनी सर्विसेस फिर शुरू की है और अब तक 121 से ज्यादा शहरों के ऑर्डर्स लेना शुरू कर दिए हैं। कंपनी ने इसके लिए अपनी साइट पर जानकारी डाली है और ताजा अपडेट्स भी दे रही है। इसके अनुसार Amazon ने पहले से लिए ऑर्डर्स डिलेवर करना शुरू किया है और वर्तमान में किए जा रहे ऑर्डर्स को पूरा करने में 8 दिन का वक्त लग सकता है।
Amazon ने साइट और ऐप पर साफ लिखा है कि वो केवल जरूरी चीजों के ऑर्डर्स ही ले रही है, गैर-जरूरी चीजों के नहीं। आप हर बार की तरह साइट पर जाकर अपना ऑर्डर दर्ज करवा सकते हैं और कंपनी का कहना है कि आने वाले दिनों में यह ऑर्डर्स जल्द से जल्द पूरे होने वाले हैं। अगर आप भी ऑर्डर करने जा रहे हैं तो पहले जान लें कि कंपनी आपके एरिया में डिलेवरी कर भी रही है या नहीं। कंपनी अलग-अलग राज्यों में 121 पिन कोड्स पर डिलेवरी कर रही है। हम आपके लिए उन पिन कोड्स की जानकारी लेकर आए हैं, आप भी इन पिन कोड्स के जरिए साइट पर जाकर देख सकते हैं।
Amazon से आप डेली उपयोग में आने वाले जरूरी सामानों को खरीद सकते हैं। Amazon पर डेली उपयोग में आने वाले सामान के लिए डेली ऐसेंशियल स्टोर तैयार किया गया है जिसमें आपको खाने-पीने के सामान से लेकर पर्सनल केयर के सामान भी मिलेंगे। साथ ही यहां यह भी जानकारी दी गई है कि सामान की डिलीवरी 3 दिनों में होगी।

0 comments:
Post a Comment