न्यूज डेस्क: कोरोना वायरस के इस संकट में लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। लोगों के मन में कई तरह के सवाल उत्पन हो रहे हैं। आज इसी विषय में डॉक्टरों के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की क्या मच्छर के काटने से कोरोना वायरस हो सकता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
संक्रमित व्यक्ति का खून चूसने के बाद यदि मच्छर किसी स्वस्थ्य व्यक्ति को काट ले तो कोरोना वायरस फैलेगा या नहीं? इस पर डॉक्टर्स की स्पष्ट राय सामने आई है.
न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्लूयू) हेल्थ पैथोलॉजी की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में हर साल तकरीबन 5 लाख लोगों की मौत मच्छरों द्वारा फैलाए गए संक्रमण के कारण होती है. हालांकि, अभी तक ऐसा एक भी साक्ष्य सामने नहीं आया है, जिसके आधार पर ये दावा किया जा सके कि कोरोना वायरस मच्छरों के काटने से फैल सकता है.
डॉक्टर कैमरन वैब ने अपनी इस रिपोर्ट में दावा किया है कि मच्छरों से कोरोना वायरस नहीं फैलता है. यह एक रेस्पिरेटरी वायरस है, जो छींक या खांसी से एक से दूसरे में फैलता है. कैमरन ने बताया कि मच्छर केवल डेंगू, येलो फीवर, चिकनगुनिया, रोज रिवर और जीका वायरस फैला सकते हैं. लेकिन कुछ वायरस उनकी पकड़ से बाहर होते हैं
कोरोना वायरस के अलावा एचआईवी और इबोला भी ऐसे ही वायरस हैं जो मच्छरों के काटने से नहीं फैलते हैं.

0 comments:
Post a Comment