न्यूज डेस्क: भारत में जैसे ही लॉकडाउन में ढील मिली कुछ राज्यों में कोरोना का असर तेजी के साथ फैलने लगा हैं। इससे सरकार के होश उड़ गएँ हैं। आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) ने डेटा के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की है. इसके मुताबिक देश भर में कोरोना के दो तिहाई मरीज़ सिर्फ 7 राज्यों में रहते हैं. साथ ही इन राज्यों मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है, जो कि देश की कुल रफ्तार से काफी ज्यादा है.सरकार को इन राज्यों पर विशेष ध्यान देने की जरुरत हैं।
ये हैं वो राज्य।
आपको बता दें की इस लिस्ट में सबसे आगे गुजरात है. हाल के दिनों में यहां सबसे तेज़ रफ्तार से मरीजों की संख्या बढ़ रही है. इसके बाद बारी आती है पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और फिर झारखंड की. ये डेटा इस आधार पर तैयार किया गया है कि किस राज्य में एक मरीज से ये संक्रमण कितने लोगों में फैल रहा है. गुजरात यहां टॉप पर इसलिए है, क्योंकि संक्रमण फैलने की रफ्तार यहां 3.3 है. यानी औसतन यहां एक मरीज से 3.3 नए लोग संक्रमित हो रहे हैं, जबकि देश में इसके फैलने की रफ्तार 1.8 है. देश के सौ में से 28 ऐसे जिले हैं, जहां संक्रमण की रफ्तार देश के मुकाबले ज्यादा है.
गृह मंत्रालय ने कहा कि देश के कुछ जिलों में लॉकडाउन दिशानिर्देशों के उल्लंघन के कई मामले सामने आये हैं, जिनसे स्वास्थ्य को गंभीर खतरा पैदा हो रहा है और कोरोना वायरस संक्रमण फैलने का खतरा भी उत्पन्न हो रहा है. इस तरह ये उल्लंघन आम लोगों के हितों के खिलाफ हैं.

0 comments:
Post a Comment