न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना का संकट अचानक से बढ़ने लगा हैं। जिसके कारण सरकार दूकान खोलने को लेकर संकोच में हैं। इसी बिच बिहार सरकार लॉकडाउन में ढ़ील देकर कई और दुकानों को खोलने की अनुमति देने पर राजी हो गयी है. बिहार के आलाधिकारियों की हुई मैराथन बैठक में इसका फैसला हो गया है.
आपको बता दें की केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन में छूट देते हुए शर्तों के साथ कई दुकानें खोलने की अनुमति दे दी थी. गृह मंत्रालय ने शहरों की सभी दुकानों को खोलने की अनुमति दी है. शॉप्स एंड एस्टेबलिशमेंट एक्ट के तहत रजिस्टर्ड दुकानों को छूट दी गयी है जो नगर निगम और नगरपालिका के दायरे में नहीं आते हैं.
केंद्र ने ग्रामीण इलाकों में बाजार पूरी तरह से खोलने की इजाजत दे दी है. ग्रामीण इलाकों में सभी तरह की दुकानों को खोलने की इजाजत मिली है. वहां अगर मार्केट कॉम्प्लेक्स है तो उसे भी खोलने की मंजूरी मिल गयी है. केंद्र के फैसले के बाद आज पूरे दिन नीतीश सरकार ने बैठक की. मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी अधिकारियों की हाई लेवल कमेटी ने दिन भर मंथन किया. इसमें किन संस्थानों को खोलने की मंजूरी देनी है इस पर सहमति बनी. अधिकारियों ने इस प्रारूप को मुख्यमंत्री के पास भेज दिया है. अब अधिसूचना जारी होने के आसार हैं.
बिहार सरकार के एक आलाधिकारी ने बताया कि सूबे में जरूरी सामान की दुकानों को खोलने की मंजूरी मिलेगी. किराना के दुकान दिन भर खुल सकेंगे. बिजली के सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान, हार्डवेयर दुकानों जैसे संस्थानों को खोलने की मंजूरी दी जायेगी. लेकिन जो जीने के लिए जरूरी नहीं हैं और जो विलासिता वाले सामान हैं उन दुकानों को खोलने की मंजूरी नहीं मिलेगी. सोना चांदी की दुकान, ब्यूटी पार्लर, बड़े रेस्टूरेंट जैसे संस्थानों को खोलने की मंजूरी नहीं दी जायेगी।

0 comments:
Post a Comment